सीबीसी जांच के लिए निजी क्लिनिकों का सहारा

Published at :21 Nov 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीसी जांच के लिए निजी क्लिनिकों का सहारा

मुंगेर : पिछले दिनों शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए यह निर्देश दिया था कि गर्भवती व प्रसूती महिलाओं हर हाल में सभी जरूरी दवाएं व जांच सेवा उपलब्ध होनी चाहिए़ किंतु बैठक समाप्त होते ही जिलाधिकारी के फटकार का असर खत्म हो गया. पिछले […]

विज्ञापन

मुंगेर : पिछले दिनों शासी निकाय की बैठक में जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए यह निर्देश दिया था कि गर्भवती व प्रसूती महिलाओं हर हाल में सभी जरूरी दवाएं व जांच सेवा उपलब्ध होनी चाहिए़ किंतु बैठक समाप्त होते ही जिलाधिकारी के फटकार का असर खत्म हो गया. पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल के जांच घर में सीबीसी जांच नहीं हो रही है़ न सिर्फ आम मरीजों को बल्कि गर्भवती महिलाओं को भी निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है़

मालूम हो कि सीबीसी जांच से मरीज के रक्त में उपलब्ध डब्लूबीसी, हीमोग्लोबिन, आरबीसी व प्लेटलेट्स के मात्रा का पता चल पाता है़ किंतु इस जांच के लिए फिलहाल मरीजों को रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसे लेकर कई मरीजों ने प्रभात खबर को अपनी समस्या सुनायी़

दो दिन से लौट रहे वापस
जमालपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर निवासी रवि कुमार ने कहा कि उसे अपने ब्लड का सीबीसी जांच करवाना था़ किंतु पिछले दो दिनों से उसे यह कह कर जांच घर से लौटा दिया जा रहा है कि अभी यहां सीबीसी का जांच नहीं हो रहा है, कहीं बाहर से जांच करवा लो़ उसके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि किसी निजी पैथोलॉजी में जा कर जांच करवा सकें.
गर्भवती को भी सुविधा नहीं
सदर प्रखंड के शंकरपुर गांव निवासी गर्भवती महिला बेबी देवी ने कहा कि डॉ ने उसे सीबीसी जांच करवाने के लिए लिखा है़ किंतु जांच घर पहुंचने पर पता चला कि यहां पर सीबीसी का जांच नहीं हो रहा है़ अब तो किसी निजी पैथोलॉजी में ही जा कर जांच करवाना पड़ेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन