सीसीटीवी फुटेज से चोर धराया, स्वीकारी संलिप्तता

तारापुर : तारापुर क्षेत्र में इन दिनों साइकिल एवं मोटर साइकिल चोरी की घटना ने लोगों को परेशान कर रखा था. किसान व ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आने वाले लोग साइकिल व मोटर साइकिल सुरक्षा के लिए हमेशा चिंतित रहते थे. इस वजह से चैंबर ऑफ कॉमर्स तारापुर शाखा द्वारा बाजार के कई स्थानों […]
तारापुर : तारापुर क्षेत्र में इन दिनों साइकिल एवं मोटर साइकिल चोरी की घटना ने लोगों को परेशान कर रखा था. किसान व ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आने वाले लोग साइकिल व मोटर साइकिल सुरक्षा के लिए हमेशा चिंतित रहते थे. इस वजह से चैंबर ऑफ कॉमर्स तारापुर शाखा द्वारा बाजार के कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया. इसका सार्थक परिणाम भी सामने आया. फुटेज वायरल हुआ और शुक्रवार को भीड़ ने साइकिल चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. चोर खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का रहने वाला दिलीप कुमार मंडल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










