मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, एक रंगे हाथ गिरफ्तार

Published at :07 Oct 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
मिनी गन फैक्टरी का खुलासा, एक रंगे हाथ गिरफ्तार

मुंगेर : कासिम बाजार थाना पुलिस ने बिंदवारा शर्मा टोला में शुक्रवार को छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासाकिया. जहां से 3 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं हथियार बनाने के औजार बरामद किये गये. पुलिस ने हथियार बनाते हुए रंगे हाथ मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस […]

विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना पुलिस ने बिंदवारा शर्मा टोला में शुक्रवार को छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्टरी का खुलासाकिया. जहां से 3 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं हथियार बनाने के औजार बरामद किये गये. पुलिस ने हथियार बनाते हुए रंगे हाथ मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंदवारा शर्मा टोला के बगीचा में मिनी गन फैक्टरी का संचालन हो रहा है. जिसके सत्यापन के लिए कासिम बाजार थानाध्यक्ष राजेश शरण के नेतृत्व में गठित टीम गांव पहुंची. पुलिस ने मनीष शर्मा के घर के पीछे बगीचा से एक मिनी गन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया.

वहां से 3 अर्धनिर्मित पिस्टल, 1 वेश मशीन, रेती सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये. जबकि मनीष शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. विदित हो कि बिंदवारा शर्मा टोला में अवैध हथियार का निर्माण लंबे समय से होता आ रहा है. 10 दिन पूर्व भी कासिम बाजार थाना पुलिस ने इस मुहल्ले में छापेमारी कर दो युवकों को दो नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. एसपी ने कहा कि सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन