तीन लोगों को चाकूमार किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाने के धरमुहां गांव में दम्पत्ति सहित तीन लोगों को चाकूमार घायल कर दिया.

विज्ञापन

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के धरमुहां गांव में दम्पत्ति सहित तीन लोगों को चाकूमार घायल कर दिया. घायलों में रघुवीर पासवान, उसकी पत्नी सुमित्रा देवी व पुत्र चुनचुन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर सुमित्रा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि वह घर में थी. इस बीच गांव के ही राजेश पासवान, राजा पासवान, राजन पासवान, परशुराम पासवान, किशोरी पासवान, सबिता देवी, किरण पासवान सहित अन्य लोगों ने दरवाजे पर चढ गाली गलौज की. विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिया. बचाने आये पति व पुत्र के साथ भी मारपीट की. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष शिप्रा राजपुत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन