छात्राओं ने खुद बनाई राखी, पीएम, सीएम और शिक्षा मंत्री को भेजकर की स्कूल में बेहतर सुविधा की मांग
सांकेतिक तस्वीर
मध्य विद्यालय केसरिया कन्या की छात्राओं ने 'बैगलेस डे' पर अनोखी पहल की. उन्होंने अपने हाथों से राखियां बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य अधिकारियों को भेजीं. इन राखियों के साथ उन्होंने स्कूल में बेहतर सुविधाओं की मांग की.
Motihari News: मोतिहारी. केसरिया में बैगलेस-डे के अवसर पर मध्य विद्यालय केसरिया कन्या में छात्राओं ने अनोखी पहल करते हुए ‘आओ मिलकर राखी बनाएं-अपनी बात पीएम तक पहुंचाएं’ कार्यक्रम आयोजित किया. छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनायीं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, डीएम सौरभ सुमन यादव और डीइओ को डाक के माध्यम से भेजा. राखियों के साथ छात्राओं ने बधाई संदेश भी भेजे और स्कूल में बेहतर सुविधाओं की मांग रखी.
आपके शहर में
Kesaria News: राखी के साथ पीएम तक पहुंचायी अपनी बात
छात्राओं ने स्वहस्त निर्मित राखियों के साथ संदेश भेजते हुए संसाधनयुक्त और सुविधासंपन्न विद्यालय उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने पर वे पढ़-लिखकर देश और राज्य का नाम रोशन करना चाहती हैं.
बैगलेस डे पर रचनात्मकता का दिखा रंग
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से अलग-अलग तरह की राखियां तैयार कीं. इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को रचनात्मक कार्य के साथ अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने का अवसर मिला.
छात्राओं में बढ़ेगा आत्मविश्वास
शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं. साथ ही बच्चों में अपनी बात रखने और अपनी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
देश और राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प
राखी और संदेश के माध्यम से छात्राओं ने अपनी पढ़ाई के प्रति प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने बेहतर संसाधनों और सुविधाओं वाले विद्यालय की इच्छा व्यक्त करते हुए भविष्य में पढ़-लिखकर देश और राज्य का नाम रोशन करने की बात कही.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए