निर्दोष को गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले में थानाध्यक्ष निलंबित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 9:57 PM
छौड़ादानो में शुक्रवार को नक्सल कांड के आरोपी झुन्ना मियां को गोली मार घायल करने के मामले में तीन निर्दोष आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने को लेकर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी को निलम्बित कर दिया गया.
मोतिहारी . छौड़ादानो में शुक्रवार को नक्सल कांड के आरोपी झुन्ना मियां को गोली मार घायल करने के मामले में तीन निर्दोष आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने को लेकर थानाध्यक्ष सरिता कुमारी को निलम्बित कर दिया गया. एसपी ने बताया कि हत्याकांड में तीनों नामजद आरोपियों की संलिप्तता का साक्ष्य नहीं मिला था. पुरानी रंजिश में तीनों को आरोपित किया गया था. जांच में गोली कांड में तीनों की संलिप्तता सामने नही आयी, लेकिन प्राथमिकी के आधार पर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसकी सूचना थानाध्यक्ष ने न तो रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी, नहीं अपने किसी वरीय पदाधिकारी को इससे अवगत कराया. यह थानाध्यक्ष की लापरवाही है. इसको लेकर थानाध्यक्ष को निलम्बित कर दिया गया है. बताते चले कि दरपा पिपरा के झुन्ना मियां को छौड़ादानों में शुक्रवार को गोली मार घायल कर दिया गया था. परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










