मोतिहारी: चिरैया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा दीपही गांव स्थित माई स्थान के पास हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान 22 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है. वहीं हादसे में 21 वर्षीय मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन