धान गबन मामले में छौड़ादनों कुदरकट के पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

छौड़ादानो प्रखंड के कुदरकट के पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

मोतिहारी/छौड़ादानो

आपके शहर में

विज्ञापन

छौड़ादानो प्रखंड के कुदरकट के पैक्स अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश पर बीसीओ ने यह कार्रवाई की है. कुदरकट के पैक्स अध्यक्ष पर 258.575 एमटी धान अधिप्राप्ति में गबन का आरोप है. बिहार राज्य खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में कुदरकट पैक्स अध्यक्ष द्वारा कुल 469.70 एमटी धान क्रय किया गया था जिसका समतुल्य सीएमआर 319.4 एमटी बिहार राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की जानी थी. परंतु कुदरकट पैक्स अध्यक्ष ने मात्र 174 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की. अभी भी 145.4 एमटी सीएमआर का आपूर्ति करना अवशेष बचा हुआ है. तीन माह से कुदरकट पैक्स अध्यक्ष को पत्राचार, दूरभाष एवं व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने सीएमआर आपूर्ति करने का निर्देश दिया, लेकिन पैक्स अध्यक्ष ने उसपर कोई ध्यान नहीं दिया. रक्सौल एसडीओ ने भी समीक्षात्मक बैठक में पैक्स अध्यक्ष को उपस्थित होने का निर्देश दिया,लेकिन जब वे शामिल नहीं हुए तो फिर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के भौतिक जांच में पैक्स गोदाम में धान की मात्रा शून्य पायी गयी. जबकि पैक्स गोदाम में 258.575 एमटी धान होना चाहिए था. जांच प्रतिवेदन में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी छौडादानो ने पैक्स अध्यक्ष पर 258.575 एमटी धान के गबन का प्रतिवेदन दिया है जिसकी कुल राशि लगभग 5644692 रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन