बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द, सरकार की योजना से करोड़ों लोगों को मिल रहा फायदा
राशन कार्ड (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Ration Card: बिहार के राशन कार्डधारकों से जुड़ी जरुरी खबर है. लाखों परिवारों ने नये राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था. इस बीच खबर है कि लगभग 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं. मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरी जानकारी दी गई.
Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड और जन वितरण प्रणाली को लेकर अपडेट सामने आया है. राज्य में नए राशन कार्ड के लिए करीब 13 लाख 93 हजार 704 आवेदन मिले हैं. इनमें से लगभग 7 लाख 40 हजार 925 पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं.
इन कार्डों के जरिए 14 लाख 61 हजार 286 नए सदस्यों को जोड़ा गया है. जबकि बाकी आवेदनों पर विभाग की प्रक्रिया जारी है. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में राशन कार्ड, ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण और राशन दुकानों के लाइसेंस से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा की गई.
8.45 करोड़ लोगों को मिल रहा राशन का लाभ
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बिहार में करीब 2.09 करोड़ राशन कार्डों के माध्यम से 8.45 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है. इनमें से 6.54 करोड़ लाभुकों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जो लगभग 80.07 प्रतिशत है. जबकि राज्य में 1.85 करोड़ राशन कार्डों पर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है.
वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत अक्टूबर 2026 में बिहार के 3.65 लाख राशन कार्डधारियों ने दूसरे राज्यों में खाद्यान्न प्राप्त किया. इससे राज्य से बाहर रहने वाले लाभुकों को भी राशन लेने की सुविधा मिल रही है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लाइसेंस के लिए 50 हजार आवेदन
मिली जानकारी के मुताबिक, जन वितरण प्रणाली की 4,910 रिक्त दुकानों के लिए 50,031 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से अब तक 1,237 राशन दुकानों के लिए पात्र आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं. शेष आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने का निर्देश दिया गया है.
4,069 शिकायतों में 3,383 का निपटारा
राशन वितरण से जुड़ी शिकायतों के निवारण की भी समीक्षा हुई. कुल 4,069 शिकायतों में से 3,383 का निपटारा किया जा चुका है. शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में फ्लाइंग स्क्वाड गठित करने की योजना है. केंद्र सरकार से मिले संदिग्ध राशन कार्डों के 57.01 लाख के आंकड़े के सत्यापन में 17.69 लाख कार्ड सही पाए गए, जबकि 35.36 लाख राशन कार्डों को रद्द करने की कार्रवाई की गई.
Also Read: CM सम्राट की कैबिनेट मीटिंग पर अपडेट, अब डिजिटल होगी सभी व्यवस्था, कागजी फाइलों की झंझट खत्म
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए