मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश, मधुबनी साइबर थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू
CM सम्राट चौधरी की छवि बिगाड़ने के प्रयास में मधुबनी साइबर थाने में FIR दर्ज हुई है. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है.
Cyber Crime: मधुबनी जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की राजनीतिक प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में मधुबनी साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस घटना की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है.
Instagram Video Viral: पटना से मिली शिकायत और तकनीकी जांच शुरू
साइबर थाना से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:13 बजे सीसीएसयू सोशल मीडिया पटना के मोबाइल से मधुबनी साइबर थाना के सरकारी नंबर पर एक आपत्तिजनक फोटो और वीडियो क्लिप भेजी गई थी. इस वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का चरणस्पर्श करते हुए दिखाया गया था. इसके बाद तकनीकी टीम ने तुरंत मामले की जांच शुरू की.
'रिपु यदुवंशी' इंस्टाग्राम आईडी पर पुलिस की नजर
तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम पर 'रिपु यदुवंशी' नाम से संचालित उस आईडी की पहचान कर ली है जिसके जरिए यह आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई थी. पुलिस अब इस अकाउंट के असली संचालक और इस कृत्य में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके.
कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
मधुबनी साइबर थाने में इस मामले को लेकर कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356 एवं 351(2) के साथ-साथ आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(C) और 66(D) के तहत कार्रवाई शुरू की है. साइबर डीएसपी नवीन कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें... बारिश से फसल को हुए नुकसान का होगा आकलन, सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
