667 बोतल नेपाली शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

हरलाखी : थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव से हरलाखी पुलिस ने 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ महिला सहित तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव निवासी ललिता देवी व जौहरी देवी एवं विशौल गांव निवासी विनोद साहनी के रूप में की गई है. […]
हरलाखी : थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव से हरलाखी पुलिस ने 210 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ महिला सहित तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के कमलावरपट्टी गांव निवासी ललिता देवी व जौहरी देवी एवं विशौल गांव निवासी विनोद साहनी के रूप में की गई है. तीनों शराब कारोबारी नेपाल से शराब लेकर कमलावरपट्टी गांव के रास्ते बिशौल की तरफ आ रहे थे. जिसकी गुप्त सूचना हरलाखी पुलिस को मिलते ही
एसआई एसएम असदुल्लाह दल बल के साथ कमलावरपट्टी परवतिया बांध के नजदीक घात लगा कर बैठ हुये थे. जैसे ही शराब कारोबारी बांध के नजदीक आये पुलिस ने तीनों कारोबारी को शराब सहित गिरफ्तार कर लिया. हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की तीनों शराब कारोबारी के विरुद्ध कांड संख्या 90/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया है. इन दिनों शराब कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता बढ़ती जा रही है. थाने व एसएसबी कैंप में महिला पुलिस नहीं होने से क्षेत्र की महिलाएं निर्भीक होकर कारोबार में संलिप्त हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










