वाहनों में वीआइपी नंबर के लिए राशि निर्धारित

मधुबनी : अब उपभोक्ताओं को अपने दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन में मनचाहा नंबर आसानी से प्राप्त हो सकता है. पर वाहन में मनचाहा नंबर पाने के लिए जेब ढ़ीली करनी होगी. जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुछ विशेष नंबरो को वीआइपी नंबर मानते हुए […]
मधुबनी : अब उपभोक्ताओं को अपने दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन में मनचाहा नंबर आसानी से प्राप्त हो सकता है. पर वाहन में मनचाहा नंबर पाने के लिए जेब ढ़ीली करनी होगी. जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि परिवहन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कुछ विशेष नंबरो को वीआइपी नंबर मानते हुए वाहन स्वामी से इसकी मांग पर विभाग द्वारा दिया जायेगा.
इन विशेष नंबर के लिए चार श्रेणी बनाये गये है पच्चीस हजार, पंद्रह हजार, दस हजार एवं पांच हजार, रुपया की रशीद कटाने पर उक्त नंबर देने का प्रावधान किया है. परिवहन कार्यालय के कर्मी कोई गलत कार्य न करे इसके लिए इन नंबरों को कम्प्यूटर के साफ्टवेयर में अपलोड कर दिया गया है ताकि इन नंबरों के कम्प्यूटर में डालने पर अतिरिक्त शुल्क भी कंप्यूटर द्वारा स्वत: काट लिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










