बगैर लाइसेंस के जांच घर चलानेवालों पर होगी कार्रवाई
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 4:20 AM
मधुबनी : बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के जांच घर चलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस संदर्भ में झंझारपुर अनुमंडल स्थित मिश्रा जांच घर के व्यवस्थापक से सीएस ने स्पष्टीकरण मांगा है. ज्ञात हो झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा मिश्रा जांच घर का जांच किया गया. जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त […]
मधुबनी : बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के जांच घर चलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इस संदर्भ में झंझारपुर अनुमंडल स्थित मिश्रा जांच घर के व्यवस्थापक से सीएस ने स्पष्टीकरण मांगा है. ज्ञात हो झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा मिश्रा जांच घर का जांच किया गया. जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त जांच घर द्वारा बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के ही जांच घर का संचालन किया जा रहा है. अनुमंडलीय अस्पताल द्वारा भेजे गये जांच प्रतिवेदन के बाद सिविल सर्जन ने मिश्रा जांच घर से एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. साथ ही यदि समय से स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया गया तो उक्त जांच घर के व्यवस्थापक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










