त्योहार को लेकर जयनगर से चलेगी विशेष जनसाधरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 5:24 AM
मधुबनी : दीवाली व छठ के अवसर पर भीड़ को देखते हुए विशेष रेलगाड़ी के परिचालन का निर्णय लिया है. इसके लिए गाड़ी संख्या 04042/04041 आनंद बिहार टर्मिनल – जयनगर जनसाधारण (द्वि साप्ताहिक ) विशेष गाड़ी चलायी जा रही है. यह गाड़ी आनंद बिहार टर्मिनल से 19, 23, 26, 30 अक्तूबर 2 , 6 व […]
मधुबनी : दीवाली व छठ के अवसर पर भीड़ को देखते हुए विशेष रेलगाड़ी के परिचालन का निर्णय लिया है. इसके लिए गाड़ी संख्या 04042/04041 आनंद बिहार टर्मिनल – जयनगर जनसाधारण (द्वि साप्ताहिक ) विशेष गाड़ी चलायी जा रही है. यह गाड़ी आनंद बिहार टर्मिनल से 19, 23, 26, 30 अक्तूबर 2 , 6 व 9 नवंबर तक कुल सात चक्कर जयनगर तक चलेगी.
इसका प्रस्थान समय 23.00 बजे है. यह ट्रेन 21.00 बजे जयनगर पहुंचेगी. वहीं 04041 जयनगर से सुबह 9.30 बजे आनंद बिहार टर्मिनल के लिए खुलेगी. यह ट्रेन 22 , 26, 29 अक्तूबर व 2 , 5, 9 एवं 12 नवंबर को चलेगी. इस ट्रेन का स्टापेज कानपुर, इलाहाबाद, मुगलसराय , बरौनी , समस्तीपुर, दरभंगा है. इस गाड़ी में दो एसएलआर व 16 सामान्य कोच होंगे. इसके अलावे विभिन्न जगहों के लिये और भी ट्रेनें चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










