चिकित्सा पदाधिकारी ने दिया त्यागपत्र

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2016 4:39 AM

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में एचआइवी जांच पर संकट उत्पन्न हो गया है. यहां जांच को आने वाले मरीज को अब प्राइवेट जांच घर का ही सहारा रहेगा. दरअसल सदर अस्पताल में स्थित एंटीरेक्टी वायरल ट्रीटमेंट के चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया. सीएस ने डॉक्टर मो. नशरूल्लाह दानिश का इस्तीफा मंजूर कर […]

विज्ञापन

मधुबनी : सदर अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में एचआइवी जांच पर संकट उत्पन्न हो गया है. यहां जांच को आने वाले मरीज को अब प्राइवेट जांच घर का ही सहारा रहेगा. दरअसल सदर अस्पताल में स्थित एंटीरेक्टी वायरल ट्रीटमेंट के चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया. सीएस ने डॉक्टर मो. नशरूल्लाह दानिश का इस्तीफा मंजूर कर लिया है.

इसके बाद अब अस्पताल में एचआइवी मरीज की जांच में परेशानी होगी.

चिकित्सक के इस्तीफे के बाद एआरटी सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों का उपचार नोडल पदाधिकारी डाॅ डीएस मिश्रा करेंगे. सिविल सर्जन डाॅ अमर नाथ झा ने बताया कि उपाधीक्षक सदर अस्पताल को तत्काल एआरटी में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है. डाटा प्रबंधक सह जिला समन्वयक एड्स कंट्रोल अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि एआरटी में एक एसएमओ, दो एमओ व एक स्टाफ नर्स की नियुक्ति के लिए सिविल सर्जन को पत्र दिया गया है. ज्ञात हो कि जिले के अलावा सुपौल जिला भी इस एआरटी सेंटर से जुड़ा हुआ है. ऐसे में एआरटी सेंटर में चिकित्सक के नहीं रहने से उपचार के लिए आने वाले
रोगियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन