डीएम ने मांगी चयनित शिक्षकों की सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 5:30 AM
मधुबनी : डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा मध्य विद्यालय में नियुक्त किये गये कंप्यूटर शिक्षकों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 50 मध्य विद्यालयों में नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए एक निजी संस्था सिस्टम टेक को अधिकृत किया […]
मधुबनी : डीएम गिरिवर दयाल सिंह ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा मध्य विद्यालय में नियुक्त किये गये कंप्यूटर शिक्षकों की सूची 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 50 मध्य विद्यालयों में नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए एक निजी संस्था सिस्टम टेक को अधिकृत किया गया था.
जिसके बाद शिक्षा लिंक पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता द्वारा डीपीओ सर्वशिक्षा से प्रतिवेदन की मांग की गयी. लेकिन डीपीओ द्वारा प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया गया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने डीपीओ सर्वशिक्षा से सिस्टम टेक द्वारा कार्यक्रम के लिए किये जा रहे प्रयास की भी दो दिनों के अंदर विस्तृत प्रतिवेदन की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










