नाबालिग को पेड़ से बांध कर पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 6:02 AM

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा मुहल्ला में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पेड़ से बांध कर पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि इस मामले में अब तक थाने में प्राथमिकी की कोई प्रक्रिया नहीं हो सकी थी ना ही सरपंच ही कुछ बताने को तैयार है. नाम […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा मुहल्ला में एक नाबालिग को चोरी के आरोप में पेड़ से बांध कर पिटाई किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि इस मामले में अब तक थाने में प्राथमिकी की कोई प्रक्रिया नहीं हो सकी थी ना ही सरपंच ही कुछ बताने को तैयार है. नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया है कि गांव के 14 वर्षीय नाबालिग पर किसी दुकान से मोबाइल व नकद राशि चुराने का आरोप लगा था.

इसको लेकर पंचायत हुई और लोगों ने नाबालिग को कड़ी धूप में एक पेड़ से बांध कर पीटा. जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो सभी लोग नाबालिग को पेड़ में बंधा छोड़ कर भाग गये. बच्चा भी इस कदर सहमा था कि कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा ने बताया है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. वैसे तसवीर देखने के बाद उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जांच को भेजने की बात कही. इधर पंचायत के सरपंच भागीरथ पासवान का मोबाइल भी स्विच ऑफ रहा एवं वे गांव में उपलब्ध भी नहीं हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन