बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबा किशोर, मौत
सिंहवाड़ा : मध्य विद्यालय बनौली के छठे वर्ग के छात्र कारी यादव के पुत्र संजीत कुमार यादव (15) की मौत बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान रविवार को गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की छुट्टी होने के कारण वह भैंस चराने फुलथुआ चौर में गया था, जहां बाढ़ के पानी में नहाने चला गया. […]
सिंहवाड़ा : मध्य विद्यालय बनौली के छठे वर्ग के छात्र कारी यादव के पुत्र संजीत कुमार यादव (15) की मौत बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान रविवार को गयी. जानकारी के अनुसार, रविवार की छुट्टी होने के कारण वह भैंस चराने फुलथुआ चौर में गया था, जहां बाढ़ के पानी में नहाने चला गया. इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी. वहीं, आसपास के बच्चों ने देखा कि वह डूब रहा है तो चीखने-चिल्लाने लगे. जब इसकी जानकारी परिजनों को मिली वे लोग भी भागते हुए वहां पहुंचे. मुखिया त्रिवेणी सहनी, ग्रामीण फकीरा सहनी, संतोष सहनी आदि ने पानी के अंदर काफी खोजबीन की.
काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे पश्चात शव मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










