अनियमित आपूर्ति से बसैठ फीडर के उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 4:41 AM
बेनीपट्टी : एक तरफ जहां भीषण गर्मी से प्रखंड क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के रवैये से प्रखंड के बसैठ फीडर के उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशानी हैं. गर्मी की बढ़ती तपिश के बावजूद विभाग बसैठ फीडर को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही है. […]
बेनीपट्टी : एक तरफ जहां भीषण गर्मी से प्रखंड क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के रवैये से प्रखंड के बसैठ फीडर के उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशानी हैं. गर्मी की बढ़ती तपिश के बावजूद विभाग बसैठ फीडर को बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही है. जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को हाथों के पंखो के सहारे ही रात काटनी पड़ रही है. वहीं उपभोक्ताओं ने बताया कि बसैठ फीडर में कई दिनों तक बिजली लगातार बंद कर दी जाती है.
खासकर रात के समय में तो बिजली की आपूर्ति शायद ही होती है. थोडी भी तूफान अथवा हवा के चलने पर बिजली काट दी जाती है. बता दें कि बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ फीडर में विभाग के लापरवाही के कारण कई गांवों में अभी भी जर्जर बिजली के तारों से बिजली की आपूर्ति की जाती है. इस संबंध में बिजली एसडीओ सुधांशु कुमार ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सभी फीडर को दी जाती है. उपर से ही बिजली की कमी बनी हुई रहती है तो फिर बिजली की आपूर्ति कहां से की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










