बेनीपट्टी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जूड़ शीतल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2016 4:55 AM
बेनीपट्टी : प्रखंड क्षेत्रों के सभी इलाकों में मिथिलांचल का महत्वपूर्ण पर्व जूड़ शीतल हर्षोल्लास से संपन्न हुआ. इस अवसर पर अहले सुबह से ही बुढ़े बुजुर्गों के द्वारा अपने कनिष्ट सदस्यों के सिर पर शीतल जल छिड़कते हुए दीघार्यु होने का आशीष दिये जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई घंटों तक चलता रहा. […]
बेनीपट्टी : प्रखंड क्षेत्रों के सभी इलाकों में मिथिलांचल का महत्वपूर्ण पर्व जूड़ शीतल हर्षोल्लास से संपन्न हुआ. इस अवसर पर अहले सुबह से ही बुढ़े बुजुर्गों के द्वारा अपने कनिष्ट सदस्यों के सिर पर शीतल जल छिड़कते हुए दीघार्यु होने का आशीष दिये जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो कई घंटों तक चलता रहा.
वहीं परिवार के छोटे सदस्यों ने अपने बुजुर्गों को पांव स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान अधिकांश लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी और अपने घरों में इष्ट मित्रों को आमंत्रित कर बनाये गये विशेष पकवान का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










