बैग से रुपये निकालते रंगे हाथ पकड़ाया
मधुबनी : इलाहाबाद बैंक बाटा चौक से 35 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रहे सेवानिवृत्त कर्मी के बैग को ब्लेड से काटकर रुपये निकाल भाग रहे अपराधी को स्थानीय लोगों द्वारा रंगे हाथ घटनास्थल पर ही दबोच लिया गया. सोमवार को मिलन चौक के समीप राय जी के पान की दुकान पर पान […]
मधुबनी : इलाहाबाद बैंक बाटा चौक से 35 हजार रुपये की निकासी कर घर जा रहे सेवानिवृत्त कर्मी के बैग को ब्लेड से काटकर रुपये निकाल भाग रहे अपराधी को स्थानीय लोगों द्वारा रंगे हाथ घटनास्थल पर ही दबोच लिया गया.
सोमवार को मिलन चौक के समीप राय जी के पान की दुकान पर पान खाने के लिए अरेर थाना के नरही निवासी दयानंद झा खड़े थे इसी दौरान उनके पीठ पर टंगे बैग को ब्लेड मारकर अपराधी द्वारा 35 हजार रुपये निकाल लिया. अपराधी द्वारा घटना को अंजाम देते बगल में खड़े लोगों द्वारा देख लिया गया एवं उसे तत्काल लोगों ने पकड़ लिया.
शहर के मुख्य चौक पर हुई इस घटना व अपराधी के हाथ में निकाले गये 35 हजार रुपये को देखते हुए स्थानीय लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों ने पकड़ाये अपराधी के साथ हाथापाइ भी किया. नगर थाना पर पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार पिता छोटे तिवारी समस्तीपुर का निवासी बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










