Madhubani: विशेष अभियान में 55 अभियुक्त गिरफ्तार, 1000 लीटर शराब और हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार | Prabhat Khabar Network

मधुबनी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 55 अपराधियों को पकड़ा गया. इस दौरान 1000 लीटर शराब, हथियार और कई वाहन जब्त किए गए. यातायात नियमों के उल्लंघन पर 91 वाहनों से 1.22 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.

विज्ञापन

Madhubani Crime News: जिले में अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से चलाये गये विशेष अभियान में 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में 55 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. इस दौरान 31 वारंट, चार इश्तेहार, 108 सम्मन तथा एक कुर्की का निष्पादन किया गया. अभियान में 35 वारंटियों की गिरफ्तारी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंभीर मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चला अभियान

एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशन में गंभीर आपराधिक कांडों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म एवं पुलिस पर हमला जैसे गंभीर मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था.

शराब कारोबार से जुड़े 12 आरोपी गिरफ्तार

विशेष अभियान में गिरफ्तार 55 अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 12, एससी-एसटी एक्ट के एक, हत्या के एक, आर्म्स एक्ट के तीन, पॉक्सो एक्ट के एक, वारंट के 33 तथा अन्य मामलों के चार अभियुक्त शामिल हैं.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1000 लीटर देशी-विदेशी शराब, एक देशी कट्टा, एक मोबाइल फोन, एक चारपहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की.

91 वाहनों से वसूला गया 1.22 लाख रुपये जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ जिले में यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की. अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 91 वाहनों से कुल 1 लाख 22 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस की कार्रवाई से फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही. गंभीर आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर जिले में अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: अंधराठाढ़ी में एक्सपायरी पैरासिटामोल सिरप मामले में उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन