सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी, मेडिकल कॉलेज रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी
विज्ञापन
मधेपुरा
आपके शहर में
विज्ञापन
सदर प्रखंड के साहुगढ़ के हुलासटोला निवासी किशोर यादव के पुत्र आनंद यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए. परिजनों ने बताया कि आनंद अपनी बहन रिंकी के यहां ग्वालपाड़ा जा रहा था. इसी दौरान मानिकपुर चौक पर सामने से तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मौके से चार पहिया वाहन फरार हो गया. जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया और दूरभाष के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. गर्दन और सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन