दो व्यक्ति को कट्टा के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दो व्यक्ति को कट्टा के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो व्यक्ति को कट्टा व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि में बरियाही गांव के महाराजी टोला स्थित बजरंग बली मंदिर के पास एक युवक खड़ा था. युवक ने नाम भतनी वार्ड चार निवासी आशीष कुमार बताया. जब युवक के तलाशी ली गयी, तो एक मोबाइल व मोबाइल के गैलरी में अवैध हथियार के साथ तीन फोटो मिलने पर युवक से पूछताछ करने पर आशीष कुमार के निशानदेही पर भतनी थाना क्षेत्र के भतनी वार्ड चार निवासी प्रभाष कुमार यादव के घर के से एक कट्टा बरामद हुआ. आरोपी के साथ हथियार के साथ खींचा हुआ फोटो बरामद हुआ. इसके बाद दोनों व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया. छापेमारी में थानाध्यक्ष रौशन कुमार, राम उदय कुमार, विजय कुमार यादव, हरे राम कुमार,वैजनाथ कुमार आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन