भूमि विवाद में दो भाईयों के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी

Updated:
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो भाईयों के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी

विज्ञापन

चौसा . भूमि विवाद को लेकर भीखा टोला में दो भाईयों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई. घटना अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भीखा टोला में रविवार की रात्रि की है. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने गोली कांड में घायल पंकज यादव व धीरज यादव उर्फ धर्मेंद्र के घर तलाशी ली. धीरज के घर से हथियार व गोली बरामद हुआ. थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि गोली कांड में पंकज हो गया है. घटना के बाद दोनों जगह तलाशी लेने के क्रम में धीरज के घर से हथियार व पंकज के घर से गोली बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि एक कट्टा, 16 राउंड कारतूस, एक खोखा, एक बुलेट, एक बिंदोलिया पुलिस ने बरामद किया है. दोनों भाईयों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर में इलाज करवाया जा रहा है. बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच मारपीट व गोलीबारी की हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन