पार्किंग वसूली को लेकर हुई मारपीट तीन घायल, तीन गिरफ्तार

Updated at : 11 Jul 2024 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग वसूली को लेकर हुई मारपीट तीन घायल, तीन गिरफ्तार

पार्किंग वसूली को लेकर हुई मारपीट तीन घायल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर बाबा मंदिर परिसर स्थित पार्किंग में अवैध उगाही का आरोप लगाते हुये पार्किंग स्टाफ व शादी समारोह में भाग लेने आये लोगों के बीच मारपीट हो गयी. इसको लेकर पीड़ित संजीव कुमार चौधरी ने थाने में दिये आवेदन दिया है. बताया कि वे सिंहेश्वर के एक विवाह भवन में भतीजी की शादी में शामिल होने आया था. इस बीच स्कॉर्पियो, टेंपू व पिकअप को पार्किंग में लगा दिया, जब वापस आये तो पार्किंग स्टाफ ने स्कॉर्पियो का एक सौ रुपया, पिकअप का तीन सौ रुपया मांगने लगा. इस बात पर पार्किंग स्टाफ व परिवार के लोगों के साथ बहस हो गयी. इस दौरान पार्किंग कर्मी निखिल कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार व कुछ और युवकों ने भाई सुबोध कुमार चौधरी के साथ मारपीट की, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. पीड़ित श्रीनगर ( कुमारखंड) थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती का रहने वाला है. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन युवकों को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन