संकल्प लें, प्रयास करें और कर्तव्य पर आगे बढ़ें, तो मिलेगी सफलता: जिला व सत्र न्यायाधीश

Updated:
विज्ञापन

संकल्प लें, प्रयास करें और कर्तव्य पर आगे बढ़ें, तो मिलेगी सफलता: जिला व सत्र न्यायाधीश

विज्ञापन

शिवनंदन कांता मध्य विद्यालय खुरहान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मधेपुरा . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शिवनंदन कांता मध्य विद्यालय खुरहान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे व विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पूजा कुमारी साह का स्वागत उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता सह पंजाब सरकार के अपर महाधिवक्ता मुरारी प्रताप सिंह ने शाॅल व मधुबनी पेंटिंग देकर किया. छात्राओं को संबोधित करते जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे ने कहा कि सफलता लगातार प्रयास से ही मिलती है. असफल होने के बाद भी पुनः प्रयास करने से आप निश्चित रूप से सफल होंगे. आपका लक्ष्य निश्चित होना चाहिए. आप संकल्प लें, प्रयास करें व कर्तव्य पर आगे बढ़ें. लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है. समय का महत्व देने से ही सफलता मिलती है. अगर ऐसा करेंगे तो आप इस गांव शहर व देश का नाम रोशन कर सकेंगे. इस दौरान बाल विवाह की बुराइयों व दहेज प्रथा की बुराइयों पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे हर हाल में समाज के लोगों द्वारा ही रोका जा सकता है. विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूजा कुमारी साह ने भी बाल विवाह व दहेज प्रथा की बुराई से अवगत कराते हुए रोकने का आह्वान किया. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुरारी प्रताप सिंह के निजी कोष से उपलब्ध कराये गये हजारों छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र का वितरण न्यायाधीश ने किया. इस दौरान अभियोजक मधेपुरा विवेका कुमार सिंह, अधिवक्ता त्रिपुरारी सिंह, विधिक सेवा के डिप्टी अधिवक्ता पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन