ePaper

प्रथम विधि मंत्री की प्रतिमा लगाने के लिए संघ करेगा विमर्श

Updated at : 18 Jun 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम विधि मंत्री की प्रतिमा लगाने के लिए संघ करेगा विमर्श

प्रथम विधि मंत्री की प्रतिमा लगाने के लिए संघ करेगा विमर्श

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद को समाजसेवी सह साहित्यकार डाॅ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी व स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार ने बधाई दी. मधेपुरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बिहार के प्रथम विधि मंत्री व आधुनिक बिहार के निर्माता शिवनंदन प्रसाद मंडल सरीखे महान स्वतंत्रता सेनानी के जीवन वृतांत पर स्वलिखित पुस्तक “इतिहास पुरुष शिवनंदन प्रसाद मंडल ” को दिया. उन्होंने शिवनंदन प्रसाद मंडल द्वारा लिखित पुस्तकों, स्वतंत्रता संग्राम की तमाम रोचक कहानियों एवं डा लोहिया एवं जयप्रकाश नारायण के साथ नेपाल के जंगल में बिताये गये क्षणों की चर्चा की. शिक्षा के प्रति शिवनंदन प्रसाद मंडल के समर्पण को सुनने के बाद जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने डाॅ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर कहा कि बिहार के प्रथम विधि मंत्री शिवनंदन प्रसाद मंडल ने आरंभ में मधेपुरा में ही वकालत की थी और बाद में स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर सिपाही बनकर आधुनिक बिहार के निर्माता कहलाये. उन्होंने कहा कि शिवनंदन प्रसाद मंडल की प्रतिमा जिला अधिवक्ता संघ के परिसर में लगाने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच विचार-विमर्श के लिए रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन