पुल निर्माण कार्य में लोगों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुल निर्माण कार्य में लोगों ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर व गोरियारी गांव के बीच चौरी भित्ता टोला के समीप धार में बन रहे पुल निर्माण कार्य में लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा कि कार्य स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित किसी प्रकार का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है. लोगों ने कहा क गिट्टी और घटिया किस्म का बालू, सीमेंट का इस्तेमाल पुल निर्माण कार्य में किया जा रहा है. लोगों ने कार्य की जांच करने की मांग अधिकारियों से की है.इधर, समाजसेवी आशीष कुमार बाबुल ने कहा कि पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. इस बाबत एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि पुल निर्माण कार्य की जांच करायी जायेगी. जांचों उपरांत कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन