रहस्यमय ढंग गायब किशोर रामनगर बाजार से बरामद

Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर थाना के रामनगर बाजार स्थित मछली बाजार से रहस्यमय ढंग से गायब किशोर को पुलिस ने रामनगर बाजार से बरामद कर लिया.

विज्ञापन

कुमारखंड. श्रीनगर थाना के रामनगर बाजार स्थित मछली बाजार से रहस्यमय ढंग से गायब किशोर को पुलिस ने रामनगर बाजार से बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, पंचायत के गोढ़ीयारी टोला वार्ड संख्या-12 निवासी पिंकू मुखिया का 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार मुखिया शनिवार को रामनगर बाजार में मछली बेच रहा था. जहां से रात करीब आठ बजे वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया. देर रात तक किशोर जब घर वापस नहीं गया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. रविवार की सुबह किशोर के पिता ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात द्वारा अपहरण कर लिए जाने के लिए आवेदन दे दिया. करीब 12 बजे किसी ने सूचना दी कि एक युवक एक युवती के साथ होटल में नाश्ता कर रहा है. सूचना मिलते पुलिस वहां पहुंच गई और होटल में मौजूद युवक से पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान युवक जीजा और साली निकला तो वहां पुलिस खाली हाथ लौट गयी. बाजार में स्थानीय जेनरल स्टोर के मालिक बोस्की झा की नजर गायब किशोर पर पड़ गयी. नजर पड़ते ही उसने किशोर को पकड़ लिया और वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी के हवाले कर दिया. जहां से पुलिस पदाधिकारी उन्हें थाना लेकर चले आये. पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि पिता के डर से मैं घर नहीं गया. बाजार की दुकान में सो गया था. इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोर को बरामद कर पिता के हवाले कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन