कार्तिक मेले को लेकर हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 9:04 PM
कार्तिक मेले को लेकर हुई बैठक
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा ग्वालपाड़ा स्थित श्री श्री 108 कार्तिक मंदिर में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगाया जाता है. यह मेला प्रखंड क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होता है. मौके पर भगवान कार्तिक के अलावा अन्य देवी देवता की प्रतिमा बनाकर पूजा-अर्चना की जाती है. मेला अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष आमसभा आयोजित कर मेला का आयोजन किया जाता है. रविवार को पंकज कुमार की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजन कुमार, चंदेश्वरी प्रसाद यादव, रवींद्र नारायण यादव, भाजपा युवा अध्यक्ष रजनीश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि रोहित नंदन यादव, उपेंद्र यादव, विभूति कुमार, लालेश्वर यादव, जालिम यादव, बंधन यादव, रामप्रवेश आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










