Madhepura news : टाउन क्लब मधेपुरा ने सागर स्टार क्लब पूर्णिया को हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 6:08 AM

विज्ञापन

सहदेव महतो स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का किया गया आयोजन

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में सहदेव महतो स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. यह मैच टाउन क्लब मधेपुरा व सागर स्टार क्लब पूर्णिया के बीच खेली गयी. मैच का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद द्वारा दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर किया गया. मैच के शुरूआत से ही मधेपुरा की टीम पूर्णिया पर हावी रही और मधेपुरा के अंकित, हिमांशु हेमब्रम, उदय शंकर एवं आदित्य धनराज ने शानदार गोल किया. इस तरह मधेपुरा ने पूर्णिया पर 4-0 से शानदार जीत दर्ज की. आयोजन समिति की ओर से मधेपुरा के फुटबॉल में स्वर्णिम योगदान देने वाले भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. इनमें बिहार फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सह पूर्व कोच बीएन गांगुली, विश्वविद्यालय कोच रामकृष्ण यादव, मधेपुरा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजकुमार गोपाल, विष्णुदेव मुखिया, जगनारायण विमल, हरेंद्र नारायण कामती, सचिन राय, शंभू प्रसाद साह, उमेश कामती समेत अन्य पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों को सहदेव महतो के पुत्र दिवाकर महतो व दीप नारायण महतो ने शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया. विजेता टीम टाउन क्लब मधेपुरा को दिवाकर महतो और दीप नारायण महतो व उपविजेता टीम पूर्णिया को सेवानिवृत्त प्राचार्य इंद्र नारायण मंडल ने ट्रॉफी एवं ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया. मैच के निर्णायक के रूप में नीतीश मिश्रा, मिथुन एवं विकास थे. आयोजन समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापन सहदेव महतो के पौत्र समाजसेवी विपिन कुमार ने किया. मंच संचालन एवं कमेंट्री का कार्य आकाश यदुवंशी एवं रॉय प्रिंस ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन