परीक्षा देने जा रहे इंटर छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे इंटर छात्र की सड़क हादसे में हुई मौत

विज्ञापन

पुरैनी . श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी अनवारुल के पुत्र अरमान की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गयी. अरमान पुरैनी और उदाकिशुनगंज सीमा पर अवस्थित बौध नारायण कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अरमान सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान बाइक सवान ने धक्का मार दिया. ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारींगज ले गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों की माँग है कि दोषी नशे में धुत बाइक चालक की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और गरीब परिवार का सहारा छिन जाने के कारण सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाए.परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का हो केंद्रों के आसपास यातायात और सुरक्षा के कड़े इंतजाम की जरुरत है फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन