बेहतर तरीके से पूजा समारोह आयोजित किये जाने का लिया गया निर्णय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 9:48 PM
बेहतर तरीके से पूजा समारोह आयोजित किये जाने का लिया गया निर्णय
प्रतिनिधि, मधेपुरा सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा मंदिर, मधेपुरा में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सोमवार को कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शाह ने की. बैठक में दुर्गा पूजा को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने कहा कि पूजा की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ता लग गये हैं. बेहतर तरीके से पूजा समारोह आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सर्वसम्मति से युवा टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व रवि साह व ई प्रमोद कुमार करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्णिया गोला चौक से अनुमंडल कार्यालय तक दोनों तरफ रोड लाइन आधुनिक तरीके से लगवाया जाय. मंदिर में दुर्गा मां की प्रतिमा मुंगेर के शिल्पकार द्वारा बनाने का कार्य किया जा रहा है. पूजा से पहले मंदिर में रिपेयरिंग व रंगाई का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. स्थानीय कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. मेला व्यवस्थापक विक्की विनायक ने बताया कि इस बार कलश स्थापित करने वाले श्रद्धालु अक्षय कुमार सोनू से संपर्क करेंगे. विभिन्न कार्यों के लिए वरीय व युवा सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा कर दिया गया है, ताकि सभी मिलजुल कर पूजा को बेहतर तरीके से संपन्न करवा सके. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा स्थान में दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायेगा. मौके पर अधिवक्ता देवनारायण साह, ललन सिंह, राजेश सर्राफ, देबू राय, रवि साह, ई प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, संतोष कुमार, राहुल रिगन, अजित सिंह, शंभू चौधरी, अक्षय कुमार, सुनीत साना, रूपक कुमार, अमित कुमार, आयुष कुमार, रितिक कुमार, नंदन कुमार नंदू, पंकज कुमार, हेमंत कुमार जॉनी, अब्यम ओनू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










