ePaper

तीन दिवसीय योग शिविर का होगा आयोजन

Updated at : 19 Jun 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय योग शिविर का होगा आयोजन

तीन दिवसीय योग शिविर का होगा आयोजन

विज्ञापन

शंकरपुर.

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बेहरारी गांव में पतंजलि योग समिति, युवा भारत के तत्वावधान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसका नेतृत्व पतंजलि के जिला युवा प्रभारी उपेंद्र कुमार योगी करेंगे.

तीन दिवसीय योग शिविर में आसन, प्रणायाम, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचालन, मंडुकासन, सूर्य नमस्कार आदि सहित कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीत प्रणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है. युवा प्रभारी उपेंद्र कुमार योगी ने कहा कि इस साल कि योग थीम है. एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना ओर प्रयावरण संतुलन को बढ़ावा देना. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है. यह रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है. उन्होंने लोगों से अपील कि विश्व योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या पहुंच कर योग शिविर में भाग ले एवं अपने शरीर को स्वस्थ रखें. हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिये. आइये हम सब मिलकर संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन