मधेपुरा प्रीमियम लीग का रंगारंग आगाज

मधेपुरा : इंडियन प्रीमियम लीग के तर्ज पर मधेपुरा में भी मधेपुरा प्रीमियम लीग का रंगारंगा आगाज रविवार की देर शाम हुआ. बीएन मंडल स्टेडियम में चकाचौंध रोशनी के बीच गाजे-बाजे के साथ मधेपुरा प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मो सोहैल व जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार ने […]
मधेपुरा : इंडियन प्रीमियम लीग के तर्ज पर मधेपुरा में भी मधेपुरा प्रीमियम लीग का रंगारंगा आगाज रविवार की देर शाम हुआ. बीएन मंडल स्टेडियम में चकाचौंध रोशनी के बीच गाजे-बाजे के साथ मधेपुरा प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मो सोहैल व जिले के पुलिस कप्तान विकास कुमार ने बल्लेबाजी कर की. मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों ने भव्य रूप से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डीएम व एसपी का स्वागत किया.
उद्घाटन के दौरान अतिथियों के स्वागत में एमपीएल गीत की प्रस्तुति दी गयी. खेल शुरू होने से पूर्व डीएम, एसपी, एएसपी आयोजक के साथ मैदान पर टॉस कराने गये. इस दौरान सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे. इस दौरान उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए कई तरह के प्रोग्रामों का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि 23 से 29 अप्रैल तक मधेपुरा बीएन मंडल स्टेडिम में होने वाले ‘मधेपुरा प्रीमियर लीग’ को लेकर मधेपुरा के खेल प्रेमी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन ने भी इस आयोजन में अपनी सहभागिता देकर आयोजन में चार चांद लगा दिया है.
डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि एमपीएल के दौरान जब मैच आयोजित हो रहा हो तो किसी भी सूरत पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो. वहीं एमपीएल टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार मोनी ने बताया कि रात में होने वाले इस शाफ्ट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चर्चित लीग आइपीएल के तर्ज पर ही मधेपुरा में भी किया जा रहा है. इस मैच के लिए बाकायदा टीमों की नीलामी की गयी थी. इसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को टीम का मालिकाना हक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




