भीमपुर के सरपंच के साथ हुई मारपीट, लूटपाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन

फैसला सुनाने पर लोगों ने दिया घटना को अंजाम बलुआ बजार : भीमपुर के सरपंच रघुनंदन पासवान के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला प्रकाश आया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सरपंच के समक्ष संजीत पासवान व अघोरी पासवान के बीच लेनदेन का विवाद आया था. जिसमें मध्यस्तता के क्रम में सरपंच ने […]
विज्ञापन
फैसला सुनाने पर लोगों ने दिया घटना को अंजाम
बलुआ बजार : भीमपुर के सरपंच रघुनंदन पासवान के साथ मारपीट व लूटपाट का मामला प्रकाश आया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सरपंच के समक्ष संजीत पासवान व अघोरी पासवान के बीच लेनदेन का विवाद आया था. जिसमें मध्यस्तता के क्रम में सरपंच ने नियत समय पर पंचायत कर संजीत को रुपये लौटाने को कहा. जिसे संजीत ने स्वीकार कर लिया, लेकिन वह रुपये लौटाने के बजाय घर से फरार हो गया. सोमवार की रात सरपंच गांव में शीवचंद्र पासवान के घर शादी में जा रहे थे.
इसी क्रम में अघोरी पासवान, चंदन पासवान, कुंदन पासवान व ललन पासवान ने घेर लिया. सरपंच का आरोप है कि उक्त लोग सरपंच पर दबाव बनाने लगे कि रुपये वापसी का फैसला उनके द्वारा ही सुनाया गया है. बाद में सभी उनके साथ मारपीट करने लगे. इस क्रम में उनके पास से दो हजार रुपये नकदी सहित गले का चांदी का चेन भी छीन लिया गया. सरपंच रघुनंदन पासवान ने भीमपुर थाना में इस बाबत आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




