अपहरण का मामला दर्ज

Published at :13 Nov 2016 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण का मामला दर्ज

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत से एक विवाहित महिला का गलत नीयत से अपहरण किये जाने का एक मामला सामने आया है. घटना बीते एक नवंबर रात की है. विवाहित महिला का पति एवं ससुर पंजाब में था. इस वजह से बसनही थाना को आवेदन देने में विलंब हुई. बसनही थाने में […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत से एक विवाहित महिला का गलत नीयत से अपहरण किये जाने का एक मामला सामने आया है. घटना बीते एक नवंबर रात की है. विवाहित महिला का पति एवं ससुर पंजाब में था. इस वजह से बसनही थाना को आवेदन देने में विलंब हुई.

बसनही थाने में दिए आवेदन अनुसार बीते एक नवम्बर की रात नौ बजे के करीब मंगवार पंचायत के वार्ड दो निवासी नुनुलाल शर्मा की पत्नी शोभा देवी का मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र सोनवर्षा गांव निवासी राजेश मंडल का पुत्र रवि कुमार मंडल द्वारा अपने अज्ञात साथियों के साथ हथियार के बल पर अपहरण कर लिया गया. जब उक्त महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी.

घटना के वक्त महिला की सास के सिवाय कोई घर पर मौजूद नही था. पीड़ित महिला का पति नुनुलाल शर्मा व ससुर मुसहरू शर्मा पंजाब में थे. मालम हो कि अपहृत महिला का मायका आलम नगर क्षेत्र के ही सिंधार गांव में है. उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनिष कुमार रजक ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लगता हैं. आवेदन मिला है मामले कि छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन