शादी की नीयत से फरार लड़की बरामद

Published at :22 Dec 2015 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से फरार लड़की बरामद

शादी की नीयत से फरार लड़की बरामद चौसा : थाना के कलासन से एक माह पूर्व शादी की नीयत से फरार 18 वर्षीय लड़की को गुप्त सूचना पर चौसा थाना के एसआइ राज रूप सिंह ने उदाकिशुनगंज बस स्टैंड से मंगलवार की सुबह बरामद किया. बरामद के उपरांत 164 बयान हेतु उदाकिशनुगंज व्यवहार न्यायालय भेज […]

विज्ञापन

शादी की नीयत से फरार लड़की बरामद

चौसा : थाना के कलासन से एक माह पूर्व शादी की नीयत से फरार 18 वर्षीय लड़की को गुप्त सूचना पर चौसा थाना के एसआइ राज रूप सिंह ने उदाकिशुनगंज बस स्टैंड से मंगलवार की सुबह बरामद किया. बरामद के उपरांत 164 बयान हेतु उदाकिशनुगंज व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.

ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर चमन निवासी मनीष उर्फ मुन्ना चौरसिया अपने ननिहाल कलासन में नाना के यहां रहता था. इस दौरान चचरे मामा के बेटी को शादी के नियत से लेकर फरार हो गया था. लड़की के पिता गिरधारी साह ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला चौसा थाना में आवेदन देकर मनीष कुमार उर्फ मुन्ना चौरसिया को नामजद किया था.

लड़की के बरामद होने पर गांव में पंचायत किया गया. पंचायत में लड़की व लड़का पक्ष शादी करने के लिए तैयार है. लड़की के आने के उपरांत शादी करवा दी जायेगी. मौके पर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन