डूबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2015 3:26 AM (IST)
विज्ञापन

छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार के समीप गुरुवार को एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृत बालक के पिता गणेश भगत ने अपने पुत्र लखन कुमार की हत्या कर गड्ढे में फेंकने की आशंका जतायी है. सरपंच पति द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी […]
विज्ञापन
छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत महदीपुर बाजार के समीप गुरुवार को एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मृत बालक के पिता गणेश भगत ने अपने पुत्र लखन कुमार की हत्या कर गड्ढे में फेंकने की आशंका जतायी है.
सरपंच पति द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी, लेकिन घंटों इंतजार के बाद पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बालक अपने दरवाजे पर खेल रहा था.
नवरात्र रहने के कारण घर के सभी सदस्य पूजा-पाठ में थे. घर से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गड्ढे में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने शव देख कर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी.
बालक के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










