आपासी िववाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, एक रेफर

Published at :07 Oct 2015 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
आपासी िववाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल, एक रेफर

उदाकिशुनगंज : थाना क्षेत्र के खाड़ा गांव में आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट की में मंगलवार को आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिसमें एक स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया. खाड़ा गांव के नीरज पासवान व जयनंदन पासवान के बीच किसी बात को […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज : थाना क्षेत्र के खाड़ा गांव में आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट की में मंगलवार को आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिसमें एक स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया.

खाड़ा गांव के नीरज पासवान व जयनंदन पासवान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गया. जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया.

सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया. जिसमें मिथिलेश पासवान का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा दिया.

इस संबंध में अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बीके सिन्हा ने बताया कि अन्य घायल खतरे से बाहर है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से एफआइआर दर्ज कर दोनों पक्षों में से चार नामजद अभियुक्त को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन