भूलियावासी का है नारा रोड नहीं, तो वोट नहीं

Published at :01 Oct 2015 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
भूलियावासी का है नारा रोड नहीं, तो वोट नहीं

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगैबा पंचायत के भूलिया गांव में बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतर जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया. सभी ग्रामीण गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज थे. वे नेताओं के विरुद्ध बैनर के साथ रोड नहीं तो वोट नहीं व भूलियावासी की यही पुकार, अबकी बार करेंगे […]

विज्ञापन

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगैबा पंचायत के भूलिया गांव में बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतर जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया.

सभी ग्रामीण गांव में सड़क नहीं बनने से नाराज थे. वे नेताओं के विरुद्ध बैनर के साथ रोड नहीं तो वोट नहीं व भूलियावासी की यही पुकार, अबकी बार करेंगे वोट का बहिष्कार जैसे नारे लगा रहे थे. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के 68 वर्ष बीत गए. लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि को इस गांव में सड़क बनवाने की जरूरत महसूस नहीं हुई.

सड़क के अभाव में बरसात के महीने में गांव के सभी रास्ते कीचड़ से सन जाते हैं. बच्चे-बूढ़े सहित सभी लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो जाता है. ग्रामीणों ने एक स्वर में वोट मांगने के लिए आने वाले नेता का बहिष्कार करने का निर्णय लिया. प्रदर्शन करने वालों में राजकिशोर यादव, संतोष यादव, अजय यादव, संतोष कुमार सुमन, बमबम यादव, प्रकाश यादव, धनिक लाल यादव, रामविलास यादव, नागेंद्र यादव, पूर्व मुखिया भूपेंद्र यादव, जवाहर यादव, सुनील कुमार, अशोक यादव, वार्ड सदस्या माया देवी, ब्रहृमदेव यादव सहित अन्य शामिल थे.

फोटो- सड़क 13 – इसी सड़क के निर्माण को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन