91 लाख गबन का आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा. सदर थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 91 लाख रुपये गबन करने के आरोपी राइस मिल संचालक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि एफसीआइ के जिला प्रबंधक मो बलागउद्दीन के आवेदन पर सदर थाना में सरकारी धान लेकर […]
मधेपुरा. सदर थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 91 लाख रुपये गबन करने के आरोपी राइस मिल संचालक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि एफसीआइ के जिला प्रबंधक मो बलागउद्दीन के आवेदन पर सदर थाना में सरकारी धान लेकर चावल उपलब्ध नहीं करवाने के मामले में निभा मीनी राइस मिल के संचालक रंजीत साह के ऊपर 91 लाख रुपया गबन करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर रंजीत साह को घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अर्राहा गांव से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










