22वां प्रो विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला 16 को

Updated:
विज्ञापन

22वां प्रो विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला 16 को

विज्ञापन

मधेपुरा. 22वां प्रो विजयश्री स्मृति व्याख्यानमाला 16 फरवरी को बीडी कॉलेज मीठापुर पटना में आयोजित किया जायेगा. इसमें भाग लेने के लिए टीपी कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर को भी आमंत्रित किया गया है. डॉ शेखर ने बताया कि डॉ विजयश्री पटना विश्वविद्यालय पटना में दर्शनशास्त्र की विदुषी प्राध्यापिका थीं. उनकी याद में उनके पति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालयान्तर्गत संचालित भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष प्रो रमेशचंद्र सिन्हा द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न विषयों पर व्याख्यान का आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विषय भारत की अवधारणा रखा गया है. इसके मुख्य वक्ता प्रज्ञा केंद्र के राष्ट्रीय समन्वयक रामाशीष सिंह होंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय पटना के कुलपति प्रो उपेंद्र प्रसाद सिंह करेंगे और मुख्य अतिथि भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के अध्यक्ष प्रो शशिप्रभा कुमार होंगे. मौके पर रामकृष्ण मिशन आश्रम मुजफ्फरपुर के सचिव स्वामी भावात्मानंद आशीर्वचन देंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएनएमयू के पूर्व कुलपति प्रो आरपी श्रीवास्तव व मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो एसपी शाही की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता व विषय प्रवेश भारत विकास विकलांग न्यास के संस्थापक महासचिव पद्मश्री बिमल कुमार जैन करेंगे. स्वागताध्यक्ष की भूमिका बीडी कॉलेज पटना की प्रधानाचार्या प्रो रत्ना अमृत व दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर कुमार पाण्डेय निभायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन