दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने उड़ाये लाखों के सामान

आलमनगर : थाना क्षेत्र के खुरहान बाजार में चोरों ने बीती रात्रि दो दुकानों में हाथ साफ कर लाखों रुपये का सामान व नकदी की चोरी कर ली. इस बाबत खुरहान बाजार में खाद्य बीज का दुकान कर रहे राणा कुमार सिंह के लिखित आवेदन में तीन व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया. राणा कुमार […]
आलमनगर : थाना क्षेत्र के खुरहान बाजार में चोरों ने बीती रात्रि दो दुकानों में हाथ साफ कर लाखों रुपये का सामान व नकदी की चोरी कर ली. इस बाबत खुरहान बाजार में खाद्य बीज का दुकान कर रहे राणा कुमार सिंह के लिखित आवेदन में तीन व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया.
राणा कुमार सिंह ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने आया तो गल्ला से रुपये गायब था व चोर का गमछा छूट गया था. गमछा के द्वारा चोरों का पता लगाया गया तो गांव के चंचल झा का गमछा था. इसके आधार पर चंचल झा से पूछताछ करने पर उसने अपने दो सहयोगी सौरभ कुमार सिंह व मंटू साह के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की.
वहीं संजीव मोबाइल रिपेरिंग सेंटर व डिजिटल स्टूडियो में चोरों ने ताला काट कर लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल का पार्ट, कैमरा, सहित नगदी की चोरी कर ली. इस बाबत आलमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे व छानबीन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मधेपुरा जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










