नकली बीज के शिकार हुए किसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत के उदा गांव के किसान नकली बीज के शिकार हो गये है. जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा बाजार से खरीद की गयी बीज में खेतों में नहीं उग पाया, जिससे किसान चिंतित है. इस बाबत नकली बीज को लेकर किसान ने दुकानदार से शिकायत की, लेकिन उनके शिकायत […]
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबन पंचायत के उदा गांव के किसान नकली बीज के शिकार हो गये है. जानकारी के अनुसार किसानों द्वारा बाजार से खरीद की गयी बीज में खेतों में नहीं उग पाया, जिससे किसान चिंतित है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत नकली बीज को लेकर किसान ने दुकानदार से शिकायत की, लेकिन उनके शिकायत पर दुकानदार द्वारा इस पर अमल नहीं किया. वही दुकानदार ने किसान को सीधे तौर पर कहा कि खेतों में बीज नहीं उगने से उसका कोई लेना-देना नहीं है. इसकी शिकायत वह कहीं और कर सकते हैं.
गांव के किसान मंजू देवी, मनोज साह ने बताया कि उसने उदाकिशुनगंज बाजार के एक दुकानदार से गेहूं व मक्के का बीज लिया था. समय पर बीज की बुआई की, लेकिन पौधे नहीं उगा है. उसके बाद किसान ने इसकी शिकायत दुकानदार से की, लेकिन दुकानदार ने शिकायत पर कोई अमल नहीं किया. किसान ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है. वही किसान इस बात से चिंतित है कि अब वह क्या करेंगे. महाजन से कर्ज लेकर खेत तैयार कर बुआई किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन