मधेपुरा में पैसे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गम्हरिया(मधेपुरा) : थाना क्षेत्र की कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड सात शिवनंदन यादव के पुत्र गुरु गोविंद ने पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार की सुबह पिता को गोली छलनी कर दिया. बहू सावित्री देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी शिवनंदन यादव को दो पुत्र हैं, जिनमें […]
विज्ञापन
गम्हरिया(मधेपुरा) : थाना क्षेत्र की कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड सात शिवनंदन यादव के पुत्र गुरु गोविंद ने पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार की सुबह पिता को गोली छलनी कर दिया. बहू सावित्री देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कौड़िहार तरावे पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी शिवनंदन यादव को दो पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र पवन यादव व छोटा गुरु गोविंद हैं.
बड़े पुत्र पवन यादव हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करता है. गुरुगोविंद अपने परिवार के साथ गांव में ही रहकर खेती करता है. गुरुगोविंद पिता का देखरेख नहीं करता था और बड़े पुत्र के देखरेख में उन्हीं के घर रहता था. गुरु गोविंद को पता चला कि उनके पिता शिव नंदन ने जमीन बेचकर पैसा घर में रखा हुआ है. इसको लेकर विवाद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन