हनुमान मंदिर से हुई चोरी, पुजारी फरार
किशुनगंज : अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर खोड़ा पंचायत के हरैली गांव में एनएच 106 के समीप स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर से चोर लगभग लाखों रूपये की चोरी कर ली है. यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि चोर मंदिर के दान पेटी के उपरी सतह को किसी […]
किशुनगंज : अनुमंडल क्षेत्र के रामपुर खोड़ा पंचायत के हरैली गांव में एनएच 106 के समीप स्थित मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर से चोर लगभग लाखों रूपये की चोरी कर ली है. यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. बताया जाता है कि चोर मंदिर के दान पेटी के उपरी सतह को किसी लोह�� के नुकीले रॉड से उठाकर लगभग लाखों रूपये की चोरी कर ली.
आपके शहर में
मामले में मंदिर समिति के सदस्यों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस तत्काल छानबीन में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह जब मंदिर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो देखा कि दान पेटी का ऊपरी सतह उठा हुआ है. इधर उधर नज़र घुमाने पर देखा गया कि सीसीटीवी कैमरा टेड़ा किया गया है. इस बात की सूचना मंदिर के समिति के अधिकारियों को दिया गया. तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी. पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का मुआयना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए