अलग-अलग कार्यों को ले अधिकारी तैनात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 4:29 AM
मधेपुरा/जीतापुर : गरीबों व पिछड़ों के मसीहा बीपी मंडल की 25 अगस्त को 100वीं जयंती शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के कई पदाधिकारी मुरहो का दौड़ा कर रहे है. मुख्यमंत्री के सभास्थल, मंडल स्मारक के समीप व हेलीपैड के […]
मधेपुरा/जीतापुर : गरीबों व पिछड़ों के मसीहा बीपी मंडल की 25 अगस्त को 100वीं जयंती शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें सूबे के मुखिया नीतीश कुमार शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के कई पदाधिकारी मुरहो का दौड़ा कर रहे है. मुख्यमंत्री के सभास्थल, मंडल स्मारक के समीप व हेलीपैड के लिए कन्या मध्य विद्यालय मुरहो के पीछे बने हेलीपैड की जगह को चिह्नित किया गया है. स्मारक स्थल के पास मंच बनाने का काम जोर शोर से किया जा रहा है.
पदाधिकारी दिन रात एक किये हुये है. पंचायत में शौचालय, सड़क, बिजली, विद्यालय के रंग रोगन से लेकर सभी जगह साफ सफाई की जा रही है. साथ ही मंच स्थल के पास मिट्टी भराई का काम जोर शोर से चल रहा है और वाहन बेरिकेटिंग के लिए कई जगहों को चिन्हित किया गया है. इस काम में पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है. समाजसेवी भानु मंडल, रविंद्र यादव, पवन कुमार यादव, देवकृष्ण यादव, मुखिया प्रतिनिधि बौआ यादव, समेत पदाधिकारी बीडीओ आर्य गौतम, सीओ बिरेंद्र झा, एमओ संजीव कुमार चौधरी, पीओ मनीष झा, जेइ संजय कुमार ग्रामीण शुशील कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










