ePaper

भवानीपुर पंचायत हुआ ओडीएफ

Updated at : 09 Aug 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
भवानीपुर पंचायत हुआ ओडीएफ

आमसभा में मुखिया ने खुले में शौच मुक्ति की घोषणा पत्र पढ़कर लोगों को सुनाया 855 परिवार रहते हैं पंचायत में सिंहेश्वर : प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. भवानीपुर मुखिया प्रमोद कुमार मिश्र ने उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार को पंचायत ओडीएफ करने के साथ- साथ घोषणा पत्र भी दिया, जबकि […]

विज्ञापन

आमसभा में मुखिया ने खुले में शौच मुक्ति की घोषणा पत्र पढ़कर लोगों को सुनाया

855 परिवार रहते हैं पंचायत में
सिंहेश्वर : प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. भवानीपुर मुखिया प्रमोद कुमार मिश्र ने उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार को पंचायत ओडीएफ करने के साथ- साथ घोषणा पत्र भी दिया, जबकि उप विकास आयुक्त व प्रखंड िवकास पदाधिकारी ने जिला प्रशासन की ओर से मुखिया को प्रशस्ति पत्र दिया. इस दौरान मुखिया ने खुले में शौच मुक्ति की घोषणा पत्र भी पढ़ कर सुनाया. उन्होंने बताया कि उनके पंचायत में सात वार्ड है. जिसमें 855 परिवार रहते हैं.
पंचायत निवासी परिवारों के सभी सदस्य खुले में शौच नहीं करते हैं और नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करते है. बुधवार को आयोजित ग्राम पंचायत की आमसभा में वार्ड के निवासियों ने संकल्प लिया है कि खुले में शौच से मुक्ति की यथास्थिति बनायी रखी जायेगी.
परिवार बढ़ने की स्थिति में स्वयं परिवार द्वारा शौचालय का निर्माण किया जायेगा. जिसके बाद डीडीसी ने संबोधित करते हुए बताया कि इस आयोजन के बाद उन्हें दो तरह की खुशी मिली है. पहला कि पंचायत खुले में शौच मुक्त हो रही है और दूसरी लगभग 20- 25 दिन पूर्व वार्ड संख्या पांच में शौचालय निर्माण में कुछ दिक्कत आने की बात पर डीएम नवदीप शुक्ला भवानीपुर आये थे. शौचालय निर्माण में आने वाली सभी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया गया.
ओडीएफ करने के बाद भी अगर किसी का शौचालय नहीं बना हो या किसी प्रकार की दिक्कतें आती है तो बीडीओ, प्रखंड समन्वयक व मुखिया से मिल सकते है. किसी प्रकार की आदत को छुटने में समय लगता है. वैसे लोग जो शौचालय का निर्माण करने के बाद भी खुले में शौच करते है तो उन्हें रोकने व टोकने का काम अवश्य करें. शौचालय से निकलने के बाद पानी व साबुन या राख का उपयोग करते रहे. यह भी बताया कि भुगतान में परेशानी आ रही है. जिसे दुर करने का प्रयास किया जा रहा है.
मौके पर बीडीओ अजीत कुमार, सीओ कृष्ण कुमार सिंह, पीओ सतीश चंद्रा, डीपीओ स्वच्छता अजय कुमार, बीपीएम सुबीत कुमार, सीडीपीओ शबाना प्रवीण, जेई मिथिलेश कुमार, एलएस पुष्पा कुमारी, ब्लॉक समन्वयक दिव्या कुमारी व राजेश कुमार, राजेश रंजन, सरपंच रामानंद यादव, भीमसेन मंडल, सभी वार्ड सदस्य, स्वच्छता प्रेरक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन